कचोरा मार्केट (फल मंडी) में लगी भीषण आग, बीसों लाखों से अधिक के फल और सामग्री जलकर खाक
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एवरेस्ट लॉज, कचोरा मार्केट (फल मंडी) में अज्ञात कारण से सोम-मंगलवार की रात्रि करीब 2-3 बजे के बीच आग ने एक भयानक रूप लेकर करीब बीसों लाखों से अधिक के फल और सामग्री जलकर खाक हो जाने का मामला सामने आया है। आग लगने की खबर पर तत्काल मौके पर पुलिस-प्रशासन के साथ दमकल की टीम पहुंची और टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भयानक रूप होने के कारण फल और सामान जलकर राख हो गया। जब मीडिया की टीम ने मंगलवार सुबह कचोरा मार्केट (फल मंडी) में पहुंचकर जायजा लिया, तो फल और सामग्री पूरी तरह से आग में खाक हो गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि संचालक विनय खटीक विनायक फ्रूट कंपनी का 5 से7 लाख, अक्षय खटीक का एकाग्र फ्रूट कंपनी का 10 से 15 लाख, अजय खटीक का मां फ्रूट कंपनी तीन से चार लाख, जगदीश खटीक मॉ फ्रूट कंपनी का एक से दो लाख, तीरथ खटीक तीरथ फ्रूट कंपनी का एक से डेढ़ लाख, मनोज राजा खटीक का (लकी फ्रूट कंपनी), जगदीश सेन की सैलून दुकान, मजदूर सतीश के दो हाथ ठेला, लालचंद अहिरवार का एक हाथ ठेला और भी सामान, लाखों का लेखा- जोखा जलकर खाक हुआ है. जिन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए मदद करने की बात कही।
टीआई, पुलिस बल सहित फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुझाई आग
आग लगने की खबर लगते ही तत्काल नाइट गस्त ऑफिसर थाना प्रभारी दमोह देहात आनंद सिंह ठाकुर, एएसआई रामगोपाल दुबे, आरक्षक रवींद्र चालक, सिटी कोतवाली से एएसआई साहब सिंह ठाकुर, आरक्षक चालक नितिन, आरक्षक राजेश, आरक्षक राजेंद्र, आरक्षक योगेंद्र, आरक्षक राजेश और फायर ब्रिगेड से फायर ब्रिगेड कर्मी मुख्तार खान, शेख शमसुद्दीन, शेख आविद, टीकाराम पटेल, राजेश पटेल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
एसडीएम, सीएमओ ने ली जानकारी, तहसीलदार ने किया मुआयना
बड़ी घटना हो जाने पर एसडीएम और सीएमओ प्रभार संभाले आरएल बागरी ने भी घटना के संबंध में जानकारी ली और तहसीलदार मोहित जैन, आरआई अभिषेक जैन को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए.जहां तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक ने पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली।



