मध्य प्रदेश
प्रशासन ने नगर के मुख्य मार्गो से निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से भी की निगरानी
सिलवानी । मंगलवार को सिलवानी नगर में आगामी नव दुर्गा चल समारोह एवं वर्तमान में चल रहे नव दुर्गा उत्सव को लेकर नगर के मुख्य मार्गों से शांति बहाली एवं नगर को शांति सदभाव हेतु पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों के द्वारा नगर के मुख्य मार्गों एवं चल समारोह मार्ग पर फ्लैग मार्च निकाला गया। जोकि थाना सिलवानी से बड़ी मस्जिद, बुधवारा बाजार, कसाई मंडी , शनिचरा मोहल्ला, छोटी मस्जिद, गांधी चौक, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, गांधी आश्रम, शिवाजी नगर होते हुए थाना प्रांगण पहुंचा। वही चल समारोह मार्ग की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।




