धार्मिकमध्य प्रदेश
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाई पोस्टर पेंटिंग, बनाई रंगोली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन, निबंध, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने अलग अलग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राम मंदिर, राम लला तो किसी ने रामसीता और हनुमान के पेंटिंग पोस्टर बनाए। इसके अलावा छात्राओं ने रंगोली बनाई।तो कुछ छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया।कार्यक्रम प्रभारी अभिलाषा चौरसिया ने भगवान राम के जीवन,कार्य और चरित्र पर अपनी बात रखी। इस मौके पर प्राचार्य आरती धुर्वे, दीपिका जैन, ड़ॉ नीमा सिंह, ड़ॉ दिव्या शुक्ला, ड़ॉ अरुणादास, सोनम साहू ड़ॉ जयश्री शुक्ला सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।



