मध्य प्रदेश

फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में संविदा स्वास्थ्यकर्मी : काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध, जल्द काम बंद करने की तैयारी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी और रायसेन जिले के 950 संविदा कर्मी फिर से बडे़ आंदोलन की तैयारी कर रहे है।
22 दिन चली हड़ताल के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी अपर मुख्य सचिव द्वारा नियमित कर्मचारियों के वेतन के 90 प्रतिशत तनख्वाह का लाभ देने, 15 हजार से ऊपर वेतन वालों का ईपीएफ कटो़त्रा किए जाने, 10 लाख मेडिक्लेम दिए, निकाले गए कर्मचारियों की वापसी किए जाने से सहित कई आश्वासन शासन-प्रशासन स्तर से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल को दिए गए थे।
एक माह में सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था ।लेकिन डेढ़ माह की अवधि होने के बाद भी अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। 5 फरवरी 2023 से प्रदेश भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मी काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे है। संविदा कर्मियों के दर्जन भर लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज कर जेल भेजने से भी संविदा कर्मियों में भारी नाराजगी है। प्रदेश भर के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी भोपाल में प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के अध्यक्ष शिवलता चौहान ने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ काफी आक्रोश प्रदेश भर के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में है। उन्होंने कहा कि 2013 से लेकर 2022 तक सरकार संविदा कर्मियों के साथ निरंतर वादा खिलाफी कर रही है। जिससे उनका कोई भविष्य संविदा नौकरी में सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है।
आंदोलन की फिर दी चेतावनी….
प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री को चरण बद्ध आंदोलन की सूचना पत्र लिखकर दे दी गई है और काली पट्टी बांधकर कार्य स्थल पर काम किया जा रहा है। शीघ्र ही काम बंद करने की चेतावनी मिशन संचालक और स्वास्थ्य आयुक्त को दी गई है। शासन-प्रशासन को मांगों का पूरा करने के लिए फिर से 15 दिवस का समय दिया गया है। आश्वासन के अनुरूप मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button