मध्य प्रदेश
फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का दिलाया भरोसा
सिलवानी। शुक्रवार को पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के साथ नगर के मुख्य पर संवेदनशील मतदान केंद्रों वाली जगहों से फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को शांति का संदेश दिया है। आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में नगर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस को सड़कों पर देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य, टीआई डीपी सिंह सहित थाने का समस्त स्टाप मौजूद रहा।



