मध्य प्रदेश

बसंत कुमार साहू रायसेन जिला साहू समाज के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । साहू समाज जिला रायसेन के चुनाव सम्पन्न कराने हेतु ओमप्रकाश साहू प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहू अकेला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया, साथ ही सह चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश कार्यालय सचिव शिवप्रसाद साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव जगदीश साहू जेपी एवं प्रदेश प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष हरप्रसाद साहू द्वारा निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराये गये। इस चुनावी प्रक्रिया में जिला रायसेन के अध्यक्ष पद हेतु बेगमगंज के अमृतलाल साहू एवं ओबैदुल्लागंज के बसंत कुमार साहू द्वारा नामांकन भरा गया। नाम वापसी के समय अमृतलाल साहू द्वारा आपना नाम लेने के बाद अध्यक्ष पद हेतु ओबेदुल्लागंज के बसंत कुमार साहू को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। निवृतमान अध्यक्ष महेश साहू द्वारा अपना कार्यभार बसंत कुमार साहू को सोंपा गया। जिला रायसेन के महासचिव चन्द्रमोहन साहू द्वारा इस चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग किया गया।
इस चुनाव में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष ताराचंद साहू बाड़ी, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवदयाल साहू सिमरैया सहित जिले से समाज बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button