मध्य प्रदेश
नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के नेतृत्व में नशा मुक्ति कार्यक्रम पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई ।
नशा मुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य कल्पना जाभुलकर ने व्याख्यान दिया और विद्यार्थियों को नशे से कैसे बचना है नशे से कितना नुकसान होता है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी लघु फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं उन्हें प्रेरित किया गया कि वे भी अपने परिवार में यदि कोई नशा करता है तो उसे भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर नशे की आदत छुड़ाने का प्रयास करें। प्रभारी वीर सिंह लोधी द्वारा महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्त रैली भी आयोजित की।
इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ एवं अनेकों विद्यार्थी उपस्थित रहे।



