धार्मिकमध्य प्रदेश

चौसठ योगिनी माता मंदिर मे नवरात्रि पर चौसठ भव्य पाषाण प्रतिमाओ की प्राण-प्रतिष्ठा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । आदिशक्ति चौसठ योगिनी माता बडी खेर माता मंदिर नवदुर्गा धाम शक्ति पीठ पठा रोड सुरखी मे नवरात्रि के पुनीत पावन पर्व पर चौसठ योगिनी माताओ की भव्य नयनाभिराम चौसठ पाषाण प्रतिमाओ की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के विशाल धार्मिक अनुष्ठान में होने वाले विभिन्न भव्य व विशाल आयोजनो मै कलश यात्रा मां जगत जननी आदिशक्ति की नौ फीट ऊंची पाषाण मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, चौसठ योगिनी माता जी की चौसठ अलग अलग पाषाण प्रतिमाओ की प्राण-प्रतिष्ठा, नवकुण्डीय यज्ञ अनुष्ठान, श्रीमद्भागवत कथा, देवी भागवत, श्रीरामकथा व मानस सम्मेलन का आयोजन, परिसर मे मेला, कन्याभोज, सुहागिन पूजन विद्वान मनीषियो के पावन प्रवचन इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गये है ।
समिति ने सभी श्रृध्दालु जनो से अनुष्ठान मे तन मन धन से सपरिवार सम्मिलित होने का पावन अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button