मध्य प्रदेश

बाड़ी रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया निलंबित, महिलाओं से अभद्रता के मामले में हुई कार्यवाही

रायसेन । रायसेन जिले में बाड़ी रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया को वन संरक्षक भोपाल राजेश कुमार खरे ने निलंबित कर दिया है।
रेंजर पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। रायसेन जिले के बाड़ी में वन विभाग के कार्यालय में वन परिक्षेत्र अधिकारी पर महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। धरने के दौरान रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया पर कार्यवाही की मांग की थी । वन संरक्षक राजेश कुमार खरे ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन ना करने और महिलाओं से अभद्रता के मामले को गंभीरता से लिया।
वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के प्रावधानुसार की गई कार्यबाही।
निलंबन के दौरान तिलक सिंह रायपुरिया का मुख्यालय उत्पादन वन मंडल रायसेन रहेगा।

Related Articles

Back to top button