बिछिया से देवरी मंगेला मार्ग बदहाल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछिया से देवरी मंगेला मार्ग अत्यंत दयनीय स्थिति में पहुंच गया है लोगो का आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से प्राथमिकता के साथ इस मार्ग की लगातार मांग की जा रही है लेकिन अभी तक इस मार्ग का निर्माण नहीं हुआ। वर्तमान में जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा सुनीता संतोष दुबे का भी गृहग्राम बिछिया ही है लेकिन बदहाली की ये तस्वीर बदलने का नाम ही नही ले रही है अब तो ग्राम वासियो ने उम्मीद ही छोड़ दी है कि शायद ही इस रोड का निर्माण हो । ग्रामीणों ने बताया कि सिर्फ आस्वासन के अलावा जनप्रतिनिधियों से कुछ भी नही मिला जबकि कलेक्टर अवि प्रसाद जब एक धार्मिक आयोजन में ग्राम बिछिया पधारे तब भी ग्राम वासियो ने उनसे अनुरोध किया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। ग्रामवासियो ने आने वाले विधानसभा चुनाव का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया और कहा यदि रोड नही तो वोट नही।



