सहायक यंत्री ने पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्य प्रारंभ करने दिए निर्देश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्यों का सहायक यंत्री आनंद उसरेठे ने निरीक्षण कर पंचायत सचिवों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक यंत्री आनंद उसरेठे ने ग्राम पंचायत सनकुई, परसेल, पिपरिया सहलावन आदि ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत परसेल में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिए। सहायक यंत्री आनंद उसरेठे ने सरपंच सचिव को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक करें साथ ही आनंद उसरेठे ने शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। ग्राम पंचायत सनकुई में 15 वें वित्त के कार्य अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन में प्रस्तावित निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण कर चयनित कार्यों प्राक्कलन तीन दिवस में उपलब्ध करने एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । सहायक यंत्री आनंद उसरेठे ने बताया कि 15वें वित से जिला स्तर एवं जनपद स्तर से स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्रारंभ कर मस्टर जेनरेट करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए गए । आनंद उसरेठे ने आचार संहिता लगने के पूर्व सभी स्वीकृत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित सरपंच सचिवों को दिए गए। पंचायतों के निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री आनंद उसरेठे, उपयंत्री मनीष हल्दकर, ओपी गुप्ता, नरेश परोहा पीसीओ, संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायक सचिव उपस्थित रहे ।



