मध्य प्रदेश

बिजलीकर्मी की करंट से मौत के बाद परिजन, ग्रामीणों का हंगामा

एमपीईबी के अधिकारी सहित एसडीएम पहुंचे

मृतक को चार लाख रु. दुर्घटना बीमा राशि तथा कम्पनी की और से 10 लाख रू एवं पत्नी को नौकरी का लिखित आश्वासन दिया।

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
औबेदुल्लागंज
। विद्युत मंडल में हेल्पर का काम करने वाले संजय भल्लवी की ग्राम तमोट में करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम रूम के बाहर हंगामा कर दिया और हाइवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी। वहीं बिजली विभाग के डीई, एसडीएम, एसडीओपी सहित भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइस दी। शनिवार को मृतक संजय ने काम करने से पहले बिजली विभाग को लाइट बंद करने की सूचना दी थी और उसे काम करने का परमिट भी मिला था, पर अचानक काम करने के दौरान लाइट चालू होने से संजय करंट की चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही स्थानीय विधायक सुरेन्द्र पटवा ने रायसेन कलेक्टर, एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने को कहा। रविवार सुबह मृतक को चार लाख रु. दुर्घटना बीमा राशि तथा कम्पनी की और से 10 लाख रू एवं पत्नी को नौकरी का लिखित आश्वासन दिया।
इस संबंध में सुरेन्द्र पटवा, विधायक भोजपुर का कहना है कि मृतक के परिजनों को तत्काल दिलाई मदद, आगे भी दिलाऊंगा
जो चला गया उसे तो हम वापस नहीं ला सकते। भोजपुर परिवार का सदस्य होने के नाते हर संभव प्रयास के माध्यम से जो हो सकता है, वह मदद मैं सदैव करूंगा। मैंने तत्काल रायसेन कलेक्टर एवं विद्युत विभाग के वरिष्ट अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया कि 4 लाख रुपए की सहायता विद्युत विभाग एवं 10 लाख रुपएबीमा कंपनी के माध्यम से एवं 50 हजार रुपए तत्काल दाहसंस्कार के लिए दिए गए हैं। मृतक की पत्नी संगीता बाई को आउटसोर्स कंपनी क्यूस के माध्यम से औबेदुल्लागंज संभागीय कार्यालय में नियुक्ति दी जाएगी।
इस संबंध में कैलाश सिंह ठाकुर, उप महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी, औबेदुल्लागंज का कहना है कि मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए शासन की तरफ और आउटसोर्स कंपनी की तरफ से 10 लाख रु. का लिखित आश्वासन दिया गया है। आउटसोर्स कंपनी की तरफ से मृतक के परिवार के एक सदस्य को इसी की जगह विभाग में नौकरी दी जाएगी।
इस संबंध में प्रमोद गुर्जर, एसडीएम, गौहरगंज का कहना है कि परिवार के एक सदस्य के साथ कल शाम को एक एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी । प्रोसीजर के तहत उनका पोस्टमार्टम कराया गया है। नियम अनुसार जो विभाग मदद कर सकता है, उसका परिजनों को लिखित आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button