कृष्णकांत आचार्य बने, आमंत्रित सदस्य एवं चुनाव प्रभारी
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार की सहमति एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कृष्णकांत आचार्य को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उन्हें सांची विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है। कृष्णकांत आचार्य की नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है और शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस नियुक्ति पर युवा मोर्चा हर्षित साहू मंडल अध्यक्ष, प्रियांशु राजपूत, आशीष सोनी, मधु साहू, देवेंद्र रघुवंशी, दिलीप गुप्ता, अजीत सोनी, नरेश श्रीवास्तव, मिथुन लोधी, सूरजपाल, अनंत शर्मा, अनुज आचार्य, गजेंद्र रघुवंशी, सरपंच प्रतिनिधि राजू ठाकुर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विक्रम सोनी, प्रियांश राजपूत, अभय जैन, धर्मेंद्र रघु, संदीप पांडेय, मदन राय, मयंक नेमा, संजू साहू, हरिओम, सिद्धार्थ, अजीम शाह, आनंद आदि आदि ने कृष्णकांत आचार्य को बधाई देते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त किया।



