मध्य प्रदेश

बारातियों से भरी बस पलटी, 18 बाराती घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत मेढ़की के पास बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के वक्त बस में लगभग 40 से अधिक लोग सवार थे देर रात हुए हादसे में 18 बाराती घायल है जिनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बस क्रमांक एमपी 15 पीए 1152 तेदूखेडा से बारात लेकर भुसौरा नन्नी देवरी जा रही थी, जो अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले मेढ़की के पास हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र इलाज भेजा गया है। देर रात हुए हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केसली देवरी और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button