मध्य प्रदेशराजनीति

बिजली से जनता परेशान महीनों से नही बदले जाते ट्रांसफार्मर : पूर्व विधायक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सनसना, राम सलैया, पिपरिया, कनजई, आमघाट, पौड़ी मानगढ़, बनिया, भजिया, सलैया, सिंगपुर, पटना कुआ, कुसमी मानगढ़, मैली घाना में जनसपंर्क किया एवं दुःखद परिवारो में पहुँचकर शोक संवेदना ब्यक्त की ग्राम भजिया में 63 एचपी का ट्रांसफार्मर, सलैया, सिंगपुर में 25 एचपी के ट्रांसफार्मर खराब है जिसमे पूर्व विधायक ने तत्काल ही जे ई जबेरा को अवगत कराया ग्राम मैली घाना में ग्रामवासियों ने बताया कि हमारे यहाँ आने के लिए रास्ता नही हम लोग जमीन देने को तैयार है लेकिन सड़क निर्माण कार्य होना चाहिए तहसीलदार व्यास को अवगत कराया जल्द प्रशासनिक कार्यवाही की जाए एवं कनजई में एक जनक रानी पति फूलसिंह गोड़ को तहसील में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में म्रत घोषित कर दिया 2 साल से योजना का लाभ नही मिल रहा है दौरा कार्यक्रम में गोविंद तिवारी, नीरज जायसवाल ब्लाक अध्यक्ष, भागचंद यादव, कपिल राजपूत मंडलम अध्यक्ष, तेजी यादव, नीतीश धनगर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, गोलू विश्वकर्मा, नारायन यादव, ब्रजमोहन सिंह, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र यादव, भागचंद राय, प्रशांत राय, नरेंद्र पटेल वीर, मुकेश धुर्वे मंडलम अध्यक्ष, भजन अग्रवाल, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button