मध्य प्रदेश

दो सूत्रीय मांगों को लेकर गौरझामर में आंदोलन प्रारंभ

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय की नई बिल्डिंग हेतु जगह मुहैया कराने एवं बस स्टैंड पर सुलभ कांप्लेक्स निर्माण हेतु ग्रामवासी एवं स्थानीय पत्रकार गण क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने वाले पत्रकारों, ग्रामवासियों, बुद्धिजीवियों ने शासन को आगाह किया है कि उनकी यह मांगे तत्काल पूरी की जाए जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा सकें। देखा जा रहा है कि इस बरसात के मौसम में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं भवन के अभाव में अपनी पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं कर पा रही हैं छात्राओं की इस समस्या को देखते हुए ग्राम वासियों में भारी आक्रोश असंतोष व्याप्त है। ग्राम वासियों का कहना है कि शासन ने गौरझामर में हायर सेकेंडरी बिल्डिंग के स्थान पर मात्र 7 कमरो की राशि प्रदान की है इस पर भी कथित भवन के निर्माण हेतु अभी तक जगह चिन्हित नहीं की है इसी प्रकार गौरझामर के सबसे बड़े बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा हेतु सुलभ कांप्लेक्स की व्यवस्था नहीं है। विदित हो कि दोनों भवनों के लिए राशि आवंटित हो चुकी है लेकिन स्थानाभाव के कारण यह दोनों भवन आज तक नहीं बनाए जा सके ग्राम वासियों ने स्कूल भवन और सुलभ कांप्लेक्स को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है । रविवार से प्रारंभ हुए इस आंदोलन में प्रथम दिवस मुकेश जैन, पहलाद साहू, अवतार सिंह एव गिरीश शर्मा क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे इस अवसर पर क्रमिक भूख हड़ताल में वरिष्ठ पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया, ऋषभ कुमार साहू, हरिशचंद्र गुड्डू अमोदा, डॉ वीरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह लोधी, मनीष तिवारी, झंडू शर्मा, सतनाम सिंह ठाकुर, कमलेश चौरसिया, विजय भारिल, भूपेंद्र सिंह, सीताराम लोधी, अखिलेश जैन, अशोक पटेल, ललित चढ़ार, लीलाधर साहू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button