बिना निमन्त्रण के हो गया 33 करोड़ के नगर में सीएम राईज स्कूल का भूमिपूजन समारोह
अधिकारी कर्मचारी सहित क्षेत्र की आम जनता को पता नहीं सिहोरा नगर को मिली 33 करोड़ की सौगात
क्या शोभा बढ़ाने छपाएँ गए थे ये आमंत्रण पत्र
नगर क्षेत्र में हो रही तरह तरह की चर्चा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में विगत दिवस सीएम राईज स्कूल के भूमि पूजन को लेकर जनपद अध्यक्ष, कार्यपालक सहित मीडिया को रखा दूर ।
क्यो बना नगर में चर्चाओं का दौर- नाम न छापने को लेकर नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार सीएम राइज स्कूल योजना की शुरुआत कर दी है लेकिन योजना के तहत स्कूली शिक्षा में नवीन संशोधन का समावेश, आधुनिककरण, बच्चों के भविष्य व विकास, स्कूलों की संरचना में व्यापक सुधार, बच्चों की शिक्षा पोषण आहार के साथ साथ अन्य गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाना आदि कार्य करने की पहल इस योजना के माध्यम से शुरु कर दी गई है । पर मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा 9200 सौ नवीन स्कूलों की स्थापना की जाएगी। इन स्कूल में बालक बालिकाओं के सभी गतिविधियां एक ही प्रांगण में होंगी। जिनसे छात्रों को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जाएगी । राज्य सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा के स्तर पर सुधार किया जाए।
लेकिन सीएम राइज स्कूल सिहोरा विकासखंड के अंतर्गत नगर में विगत दिवस सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया । पर सिहोरा नगर के लिये आश्चर्य इस बात का है कि सिहोरा नगर को 33 करोड़ की सौगात मिलने पर और उसका भूमि पूजन समारोह संपन्न हो गया। पर विकासखंड तो दूर की बात है सिहोरा नगर वासियों को उक्त सौगात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी । इस सौगात का ना तो स्कूल प्रबंधन के द्वारा न ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के संगठन द्वारा इसका प्रचार प्रसार फ्लेक्स, समाचार पत्र इत्यादि माध्यम से किया गया?
वही बताया है कि उक्त कार्यक्रम का भूमि पूजन – खितौला बाईपास रोड में किया गया जहां पर उक्त कार्यक्रम का भूमि पूजन शिलालेख पर अंकित क्षेत्रीय सांसद राकेश सिंह के मुख्य अतिथिय एवं विधायक नंदनी मरावी की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि के रूप में सिहोरा नगर पालिका अध्यक्ष, नगरपालिका उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष का उल्लेख है । पर देखा जाये तो भूमि पूजन स्थल पर सिर्फ क्षेत्रीय विधायक नंदनी मरावी के साथ मंडल भाजपा के प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हो गया । अब जनप्रतिनिधि जिनका उल्लेख उक्त शिलालेख में किया गया है कथित तौर पर पता चला है कि सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य द्वारा किसी भी शिलालेख में अंकित जनप्रतिनिधि को उक्त कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।
हजारों आमंत्रण पत्र बढ़ा रहे सीएम राइज स्कूल की शोभा
प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारों की तादाद में आमंत्रण पत्र छपवाएँ तो गए थे लेकिन शायद आज सीएम राइज स्कूल की शोभा बढ़ा रहे हैं साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों पत्रकार गणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण नहीं मिला जिसके चलते गौरवशाली कार्यक्रम विधालय प्राचार्य के अथक प्रयासों से हवा में ही सफल हो गया। एक बढ़िया कार्य और किया । जिम्मेदार द्वारा आमंत्रण पत्रों को छपवाने का बिल भी डकार लिया जाएगा। और नगर वासियों को पता नहीं लगने दिया जाएगा।
इस विशेष आयोजन की जिम्मेदारी किसी थी?
भव्य कार्यक्रम में किसकी थी जिम्मेदारी कौन कौन रहा उपस्थित
इस भव्य कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे शिक्षक एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी ठेकेदार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा रहे थे । क्योकि ज्यादा प्रचार प्रसार शायद प्राचार्य महोदय को पसंद नहीं है इसीलिए प्राचार्य महोदय ने ज्यादा कुछ प्रचार प्रसार कराया ही नहीं क्योंकि शायद इस योजना और स्कूल के प्रचार प्रसार से अधिक बच्चों और आम जनों तक जानकारी चली जाती । या कहीं आफत हो जाती इसीलिए प्राचार्य साहब ने ज्यादा कुछ नहीं किया ।
हाथ में पकड़े रहे आमंत्रण पत्र नगर में 33 करोड़ की सौगात वाले इस असफल भूमि पूजन कार्यक्रम की जवाबदेही कौन लेगा और किसका यह भव्य कारनामा है यह कोई नहीं कहेगा
आमंत्रण पत्र में आयोजक बने प्राचार्य
वहीं ऐसी भी जन चर्चा है कि इस पूरे कार्यक्रम में आयोजक का दायित्व प्राचार्य सीएम राइज स्कूल अंकित है और इसके बाद भी इसकी जिम्मेदार किसकी थी ये पता नहीं। नगर में लगवा दिये होडिग कार्य हुआ पूर्ण ।



