मध्य प्रदेश

बेतवा, कौड़ी नदी ने दिखाया उग्र रूप नेशनल हाईवे 146 हुआ बंद ट्रैफिक सिस्टम फेल वाहन फंसे ड्राइवर क्लीनर हुए परेशान

रिपोर्टर ; शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।वहीं बेतवा नदी बारिश की वजह से उफान पर है। जिससे बेतवा, रीछन और कौड़ी नदी किनारे बसे गांवों में बारिश का पानी किसानों के खेतों में समा चुका है।जिससे किसानों के खेतों में खड़ी धान सोयाबीन अन्य ख़रीफ़ सीजन की फसलें बर्बाद हो रही हैं।पिछले 4 -5 दिन तक हुई तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं तो वहीं रायसेन में बेतवा नदी का पगनेश्वर पुल के पास सड़क पर आया बरसात का पानी ।रायसेन का विदिशा मार्ग से सड़क संपर्क टूटा ।तहसील रायसेन के आसपास के करीब 25 गांव हुए प्रभावित।
विगत 4-5 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद अब रायसेन में भी बेतवा नदी ने अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है ।बेतवा नदी का विदिशा रोड पर पगनेश्वर के पास सड़क पर करीब 2 फीट पानी आ गया है। इसके बाद रायसेन का सांची विदिशा से सड़क संपर्क टूट गया है तो वहीं आसपास के 25 से 30 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं ।जिला प्रशासन किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है । होमगार्ड ,पुलिस बल के जांबाज जवान बाढ़ से निपटने किसी भी अनहोनी से हरसंभव निपटने के लिए मौके पर रात 4 बजे से मौजूद है।वही जिला व पुलिस प्रशासन ने सड़क पर आवागमन बंद करा दिया है। लेकिन बेतवा नदी अपना उग्र रूप अभी दिखा रही है।अगर जिले की बात की जाए तो उदयपुरा में नर्मदा नदी का जलस्तर कुछ कम हो रहा है। लेकिन बारना डैम के गेट खुले होने और बैक वाटर आने के कारण बरेली के वार्ड नंबर 13 14 और 15 में लोगों के घरों में पानी भरा गया है ।बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित जगहों स्कूल आंगनबाड़ियों में भेज दिया गया है।वही रायसेन भी बेतवा नदी के कारण टापू नजर आने लगा है ।अगर बारिश रुकी रही तो एक-दो दिन में स्थितियां सामान्य हो सकती हैं । लेकिन अगर अब और बारिश शुरु नहुई तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल बका कहना है कि कलियासोत डैम का पानी बेतवा नदी। में आने के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है ।लेकिन किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद है ।जिले की तहसील बरेली के आसपास के क्षेत्रों में स्थिति अब सामान्य होती जा रही हैं तो रायसेन में भी स्थितियां सामान होने लगेगी।
मौके पर पहुंचा अधिकारियों का अमला…
कलेक्टर के साथ तहसीलदार रायसेन अजय प्रताप सिंह पटेल एजेके डीएसपी संतोष भार्गव, कोतवाली टीआई आशीष सप्रे जिला होमगार्ड कमांडेंट नीलमणि लाड़िया उपस्थित रहे।
मूसलाधार बारिश से बेतवा रीछन और कौड़ी नदी में आई बाढ़ का जायजा लेने बुधवार को सुबह कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल सहित राजस्व अमले ,प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करके ।बर्बाद हुई किसानों की खरीफ फसलों के सर्वे कराने का राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि बाढ़ वाले मामले में अधिकारी कर्मचारियों को किसी भी सूरत में उन्हें बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा क्षेत्र के पटवारी और गिरदावर मौके पर पहुंचे ।किसानों से बातचीत कर बेतवा नदी से नदी के बाढ़ प्रभावित लोगों से चर्चा करके मदद करने का हर संभव प्रयास की जाएं ।स्वास्थ्य मंत्री पटवारी अभी तक बाढ़ प्रभावितों का जायजा लेने नहीं पहुंचे साँची विस क्षेत्र में ।बताया जाता है कि बेतवा नदी की बाढ़ की विभीषिका से निपटने बेतवा रीछन कौड़ी नदी के तटों पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों को मदद करने की बजाय ।बताया जाता है कि सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और सांसद विदिशा रायसेन सीट रमाकांत भार्गवभी बमौके से गायब रहे ।जिससे किसानों में और ग्रामीणों में उनके प्रति नाराजगी व्याप्त है ।बाढ़ प्रभावितों ने बताया अगर जनप्रतिनिधि इस आपदा संकट के समय हमारी समस्या नहीं सुनेगे तो हम कहां जाएं ।विस उपचुनाव च के बाद मंत्री ने हमारे गांव में दर्शन तक नहीं दिए है।जिससे हमारी समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है।पता चला है कि स्वास्थ्य मंत्री और सांसद रमाकांत भार्गव भोपाल स्थित बंगले में आराम फरमा रहे हैं और जनता परेशान है।

Related Articles

Back to top button