मध्य प्रदेश

तहसीलदार, पटवारी नदी में कार सहित बहे, पटवारी की लाश मिली

सीहोर । नदी में बहे तहसीलदार ठाकुर नरेंद्र सिंह हाडा एवं पटवारी महेंद्र रजक में से पटवारी महेंद्र रजक की लाश सीहोर के स्टाफ डेम से मिली। तहसीलदार ठाकुर नरेंद्र सिंह हाडा उनके मित्रों के साथ पार्टी से आ रहे थे,,उनके साथ नसरुल्लागंज के एक पटवारी अपनी फोर व्हीलर गाड़ी से निजी निवास शुगर मिल फैक्ट्री के पास आ रहे थे। आते समय सीहोर के बड़े गणेश मंदिर के पास स्थित नाले में 3 फीट पानी बह रहा था उस नाले से गाड़ी निकलते समय गाड़ी नाले में बह गई,,, पुलिया से 2 किलोमीटर दूर एक स्टॉप डेम पर गाड़ी सहित पटवारी महेंद्र रजक की लाश बरामद हुई।
ज्ञातव्य है कि मंगलवार शाम को ज़िले की मोमन बड़ोदिया तहसील में पदस्थ तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर सीहोर के समीप चार पहिया वाहन से सिवान नदी की पुलिया पार करते समय तेज़ बहाव में बह गए थे।
तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर और नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक सीहोर में अपने मित्र के फार्म हाउस पर पार्टी कर वापस शाजापुर आ रहे थे। रास्ते में सीहोर के समीप शिवान नदी पर बने कर्बला पुल पर पानी होने के बावजूद उन्होंने चार पहिया वाहन से पुल पार करने की कोशिश की। इस दौरान पानी के तेज बहाव में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सिवान नदी में बह गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिग कार्य मे लग गए । घटना की जानकारी लगते ही शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन भी सीहोर कलेक्टर से संपर्क साधे हुए थे।

Related Articles

Back to top button