मध्य प्रदेश
भगवान लवकुश जन्मोत्सव मनाने को लेकर दिए जा रहे आमंत्रण पत्र
सिलवानी। कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर कुशवाहा समाज द्वारा घर-घर आमंत्रण पत्र भेंट किए जा रहे है। अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। कुशवाहा समाज द्वारा 16 सितम्बर शनिवार को नगर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। जो कि शिवमंदिर गांधी आश्रम से प्रारंभ होकर गांधी चौक, बजरंग चौराहा होते हुए बरेली रोड स्थित वर-वधु मैरिज गार्डन पहुंचेगी। जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



