मध्य प्रदेश

मां विजयासन मंदिर समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसहमति से गठन, नीरज नेमा को चुना गया अध्यक्ष

सिलवानी। नगर में स्थित मां विजयासन मंदिर समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष नीरज नेमा (पप्पू नेमा) का चयन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। विजयासन मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जाकर नवीन कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्षद्वय बाल मुकुंद रघुवंशी तथा ओमहरि शुक्ला को चुना गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद का दायित्व मुकेश नामदेव को दिया गया। सचिव पद के लिए राजेश पाण्डेय व सहसचिव के लिए पारस साहू का चुनाव किया गया। मार्गदर्शक मंडल में शिवनंदन कपूर, सुरेश राय, रजनीश समैया, राकेश नामदेव, आशीष सोनी सोनू, अभिषेक शर्मा, शिव नारायण तिवारी पुजारी, अशोक नामदेव, राजू अग्रवाल, प्रदीप चौरसिया, स्वतंत्र कुमार नेमा, जगदीश प्रसाद साहू, सियाराम रघुवंशी, सोरबन सिंह रघुवंशी, रामबाबू रघुवंशी, नवल साहू, सुरेश यादव, डॉक्टर टीआर साहू, रोहित नामदेव, शालू सेन, लक्ष्मी नारायण साहू, धर्मेंद्र साहू, भरत बाबू सैनी को शामिल किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक के प्रारंभ में बीते वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा पदाधिकारियों के द्वारा प्रस्तुत किया।


Related Articles

Back to top button