मध्य प्रदेश
गृहमंत्री ने पूछा क्षेत्र में कैसी है कानून व्यवस्था
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । क्षेत्र में कानून व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर प्रदेश शासन के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम से जानकारी ली। दरअसल गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा जबलपुर से ग्वालियर जा रहे थे। इस बीच कटनी स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। गृहमंत्री ने गौतम से चर्चा करते हुए उमरियापान, ढीमरखेडा व बडवारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, देवरी हटाई मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य धीरेन्द्र सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



