क्राइम

भाजपा नेता सुशील यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलाशा

प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमिका के चचेरे भाई ने कि थी निर्मम हत्या
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन थानांतर्गत दिनांक 8 अप्रैल 2023 की रात लगभग 9 बजे थाना (मांदा) गांव के भाजपा नेता सुशील यादव पिता विनोद यादव उम्र 32 वर्ष की अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्मम हत्या की गई थी मृतक के परिजनों ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया था लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर थे । उक्त मामला पाटन पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस एसडीओपी सारिका पाण्डे के मार्ग निर्देशन में पाटन थाना एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर लगायी गयी थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली मृतक सुशील यादव प्रतिदिन अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत करते करते गांव के पास यज्ञ शाला पहुंच जाता था। घटना के वक्त भी सुशील अपनी प्रेमिका से बातचीत कर रहा था तभी सुशील के सिर में प्राणघातक चोट पहुंचा कर उसकी निर्मम हत्या की गई थी। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि प्रेमिका के चचेरे भाई संतोष उर्फ मोहन निवासी ग्राम थाना (मांदा) ने अपनी बहन को कई बार सुशील से बातचीत करने से मना किया था। लेकिन उसकी बात को दरकिनार कर दोनों घंटो बात करते थे। दिनांक 14 जुलाई 23 को संतोष उर्फ मोहन पटेल निवासी ग्राम थाना (मांदा) को अभिरक्षा में थाने लाया गया । पुलिस की सघन पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार करते हुये घटना में उपयोग किया गया बबूल का डंडा एवं घटना के समय पहने हुये कपड़ो को जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button