क्राइम

10 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने ही घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । रायसेन जिले के थाना सलामतपुर की दीवानगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंबाडी में एक 10 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीवानगंज चौकी पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अंबाडी निवासी एक नाबालिग बालिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या उस समय की गई जब घर में कोई भी नहीं था। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button