मध्य प्रदेश

मतदाता जागरूकता अभियान रैली आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ मिश्रा के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विधान सभा निर्वाचन 2023 स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान रैली जागरूकता रथ दशहरा मैदान से निकल गया।
जो बस स्टैंड से पुराना बस स्टैंड होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। जागरूकता रैली व जागरूकता रथ के माध्यम से नगर में मतदान के ऑडियो चलाते हुए प्रचार प्रसार किया जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया नगर पालिका कर्मचारी अपने हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियार लिए हुए थे जिसके माध्यम से भी संदेश दिया गया। समापन के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय पर शपथ ग्रहण कर सभी कर्मचारियों द्वारा निष्पक्ष, निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली गई।
इस अवसर पर निकाय नोडल अधिकारी तरुण भास्कर, सहायक राजस्व निरीक्षक सतीश सक्सेना, सऊद शाह खान, विजय गोगलिया, चमन यादव, हरिराम कुशवाह, रत्नेश कुशवाहा, शाहिद खान, सचिन पाटकर, मनोहर कुशवाह, सीताराम कुशवाह, सतेंद्र श्रीवास्तव, टीकाराम कुशवाह इत्यादि निकाय कर्मचारी उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button