महा अष्टमी पर माँ गौरी की पूजा व देवी देवालयों में हुई आरती के साथ पूजा अर्चना
नवमी पर्व घर घर हुआ कन्या भोजन,
देर शाम निकाले जायेगें माता के ज्वारे
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए ग्रामीणों में रविवार को महा अष्टमी के आठवे दिन पंडालों में विराजमान जगत जननी माँ की आराधना के साथ ही देवी देवालयों में अष्टमीपर्व माता का पूजन किया गया । नवरात्रि पर्व की अष्टमी पर भक्तों ने माँ जगदंबा की आराधना के साथ ही उन्हें पुष्प, श्री फल, आठवाई व झन्डा चढ़ा कर की उनकीं पूजा अर्चना के साथ उपासना ।
सोमवार को नवमी के दिन सुबह से ही मन्दिरों के अलावा घर घर कराया गया कन्या भोजन का आयोजन । देर शाम को निकाले गये माता रानी के ज्वारे । वही माँ जगदंबा की भव्य प्रतिमा स्थापित पंडालों में रोजना भंडारे का प्रसाद सभी दर्शन करने निकला जन सैलाब को भक्तिभाव के साथ सभी भक्तों को वितरण किया जा रहा है ।
मंगलवार को मनाया जायेगा सिहोरा में दशहरा- माँ जगदंबा की नौ दिनो तक भक्तिभाव से आराधना कर मंगलवार को माता रानी का चल समारोह आयोजित किया जाएगा । सिहोरा व उप नगर खितौला में विराजमान हैं अनेकों रुपों में जगत जननी व माँ महा काली की भव्य स्वरूप में विशाल प्रतिमाएँ ।
प्रशासन की चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था- शारदेय नवरात्रि पर्व को लेकर जहा पूरा शहर भक्ति की शक्ति में लीन हैं वही चारों ओर आनें जाने वाले सभी भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ है । देर रात तक माँ जगदंबा की भव्य प्रतिमा के दर्शन करने जन सैलाब निकला।



