मतदान केंद्रों में पहुंचकर वृद्धो ने किया मतदान घर के सदस्यों को भी वोट के लिए भेजा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उम्र के चौथे पड़ाव में पहुंचने के बाद भी लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने के लिए वृद्धो में बचपना दिखा। कोई पुत्र तो कोई पुत्री तो कोई नाती तो कोई परिचित के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और उत्साह के साथ मतदान किया। कई केंद्रों में तो वृद्धो ने सुबह – सुबह पहुंचकर ही मताधिकार का प्रयोग किया। स्वयं तो मतदान किया ही साथ ही घर व क्षेत्र के अन्य सदस्यों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उमरियापान में वृद्धो ने अशोक चौरसिया, द्वारका सोनी, शिवकुमार चौरसिया, रविकांत चौरसिया, राम मति पौराणिक ने केन्द्र पहुंचकर वोट डाला वही अनेकों मतदाताओं को समझाकर वोट के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुए इसके लिए भी खुशी जाहिर की। मतदान केन्द्र में सचिव सतीश गौतम ने वृद्धो को फूल – माला पहनाकर और चंदन लगाकर वृद्धो का सम्मान किया।



