मप्र महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा का दौरा कार्यक्रम
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। मप्र महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) अमिता चपरा रविवार 18 जून एवं सोमवार 19 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार रविवार 18 जून को अमिता चपरा सड़क मार्ग द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 10.30 बजे जिले के सांईखेड़ा आयेंगी और यहां प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। दोपहर 1 बजे सांईखेड़ा से सालीचौका व चीचली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गाडरवारा आयेंगी और रात्रि भोजन के पश्चात विश्राम करेंगी।
सोमवार 19 जून को प्रात: 8 बजे गाडरवारा से व्हाया नरसिंहपुर होते हुए प्रात: 10 बजे गोटेगांव आयेंगी। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम एवं वरिष्ठजनों से सौजन्य भेंट करेंगी। तदुपरांत सायं 7 बजे गोटेगांव से व्हाया जबलपुर, कटनी, उमरिया होते हुए शहडोल जिले के लिए प्रस्थान करेंगी।



