मध्य प्रदेश

महाकाल के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओ की स्कॉर्पियो को टैंकर ने मारी टक्कर, 8 घायल

रिपोर्टर : नसीम अली
सांची । भोपाल विदिशा हाईवे बोधि वृक्ष के पास टैंकर और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक महिला एक बच्चा सहित आठ लोग स्कॉर्पियो में सवार थे । 8 लोग हुए घायल एक की हालत गंभीर।
जानकारी के अनुसार स्कार्पियो सवार उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी हैं। और उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर वापस अयोध्या लौट रहे थे । विदिशा की ओर से भोपाल जा रहा ऑयल के टैंकर ने टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को 108 एंबुलेंस से सांची हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सांची से विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
टैंकर चालक और क्लीनर मौके पर टैंकर छोड़ फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button