राशिफल 28 सितंबर 2022 बुधवार : कैसा रहेगा आज का दिन
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
. ⚜❝ जय श्री हरि ❞⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 28 सितम्बर 2022: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का तीसरा दिन है। आज माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन किया जायेगा। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर कॉन्फिडेंस की कोई कमी नहीं होगी और दोपहर बाद आपके पास पैसों की आवक होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप काफी हर्षित रहेंगे. काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी. परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा और परिवार वालों से आपको सहयोग तनावपूर्ण हो सकता है. सावधानी से काम लें. प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय का एक नया रूप देखकर थोड़े अचंभित हो सकते हैं क्योंकि वह कुछ ऐसी बातें करेंगे, जो आपको लगेगा कि रिश्ते खराब करने वाली हैं।
🐂 वृषभ राशि :- घर की आर्थिक स्थिति बदलने वाला दिन होगा. किसी बड़े काम का अवसर अधिक पैसे कमाने में मदद करेगा. पुराने गिले शिकवे मिटाने की कोशिश परिवार के व्यक्ति से हो सकती है. इस इसके पीछे का सही कारण जानने की कोशिश करें. अविवाहित कन्या को उच्चभ्रू व्यक्ति का रिश्ता आने की संभावना बात को आगे बढ़ाने से पहले जांच पड़ताल कर ले. पति-पत्नी में विवाद के बावजूद भी एक दूसरे का साथ देने का जज्बा कायम रहेगा।
👩❤️👨 मिथुन राशि :- आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पडेगा. कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है. कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है. ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे. दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेमी सावधान रहें, आपके प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं. आज हनुमान जी को सिंदूर चढाए, सारे रिश्तों में मिठास आयेगी।
🦀 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. आप अपने काम पर बहुत ध्यान देंगे जिससे दोपहर बाद आपको कुछ अच्छा सुनने और समझने को मिल सकता है. हो सकता है कि आपके बाॅस आपकी तारीफ करें. आपकी इनकम अच्छी रहेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. आज आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कुछ बेवजह का खर्चा आपके सामने आ सकता है, जिससे आपकी जेब पर बोझ पड़ सकता है. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ निराश हो सकते हैं।
🦁 सिंह राशि :- किसी भी प्रकार का दान धर्म करते समय संस्था या व्यक्ति की उचित जानकारी हासिल करें. बैंक के काम जल्दी होंगे. होम लोन से जुड़ा कार्य कुछ परेशानी के साथ हो जाएगा. परिवार के छोटे सदस्यों को जेष्ठ सदस्यों से स्तुति की आस रहेगी. विरासत में मिली किसी चीज या सन्मान का गलत इस्तेमाल न करें. यूनिवर्स की ब्लेसिंग्स का अनुभव आज आपको होगा. पैसों का आदान-प्रदान करते समय किसी को साक्षी रखे या उसका रिकॉर्ड अच्छी तरह से रखें. भविष्य में काम आएगा।
👰🏻♀ कन्या राशि :- आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे. कई दिनों से रुका पैसा प्राप्त हो सकता है. माता पिता से स्नेह मिलेगा. आज कुछ व्यावसायिक और अनुभवी व्यक्तियों के मिलने से आप अपनी कार्यशैली में सुधार कर पाएंगे. आज आपको संतान की ओर से कई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं. किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी।
⚖️ तुला राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा. आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा. दोपहर के बाद स्थितियों में थोड़ा बदलाव आएगा और हो सकता है आप अपने ससुराल वालों से बातचीत करें या उनसे मिलने जाएं. इससे आपके बीच रिश्ते नाॅर्मल होंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है, यहां सावधानी रखें. काम के सिलसिले में आपको सफलता मिल सकती है. परिवार के लोग भी आपको अपना प्रेम देंगे और घर की जिम्मेदारियों में आपकी भागीदारी से वो खुश होंगे. आपकी इनकम बढ़िया रहेगी और सेहत भी मजबूत रहेगी, जिसकी वजह से आज का दिन आप अच्छे से जिएंगे।
🦂 वृश्चिक राशि :- पत्नी की नाराजगी मानसिक तनाव देगी. अपनी गलती कबूल करना सीखिए. आज आप काम के बारे में उचित निर्णय लेंगे. परिवार से जुड़ा निर्णय लेने से परहेज रखें. दूसरे शहर से नौकरी या व्यवसाय संबंधित अवसर प्राप्त होगा. आज आने वाली कठिनाइयों का सामना आप अकेले ही करेंगे. मित्र या परिवार चाह कर भी साथ नहीं दे पाएंगे. घर के सदस्यों को एकजुट रखने की कोशिश नाकामयाब होगी. जेष्ठ व्यक्ति की सलाह मानिए।
🏹 धनु राशि :– आज आपको व्यापार व कारोबार में लाभ होगा. जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें सुख मिलेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें. आज आप अपने कार्य को हर कीमत पर पूरा करेंगे. काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा. प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा. जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव समाप्त होंगे. आपके जीवन में स्थिरता आएगी. पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है।
🐊 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. आप अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी इच्छाओं को अपने लोगों के सामने व्यक्त करेंगे, जिससे आपको सुखद समाचार मिलेंगे. काम के सिलसिले में आप काफी मेहनत करेंगे और जी जान से जुट कर मेहनत करना आपके काम को निखारेगा. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. आपको सफलता मिलेगी. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है. रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी. प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन का आनंद उठाएंगे और अपनी लव लाइफ को खुलकर जियेंगे. अपने विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।
⚱️ कुंभ राशी:- यदि संभव है तो आज आप पूरा समय खुद की देखभाल में बिताए. आपको नई नई ऊर्जा और उत्साह की अत्यंत आवश्यकता है जो आपकी शारीरिक थकान को मिटाने से मिलेगी. रिश्तेदार से मिलने का योग बना रहे, जिसके लिए आप की यात्रा करने की संभावना है. आपकी काफी सारी उलझन थकान की वजह से है, सेल्फ हिलिंग या उससे जुड़ी संगीत थेरेपी का ज्यादा फायदा होगा।
🐬 मीन राशि :- आज मिली जुली भावनाएं आपको दुखी रखेगी. कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं रह सकती हैं जिनके प्रति किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी. मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में दिन बढ़िया रहेगा. अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें. लेन-देन से फायदा हो सकता है. ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर मिल सकती है।
(Don’t copy my page)
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

