मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण सम्पन्न

अध्यापकों का व्यवहार ऐसा हो छात्र हमेशा करें उनका आदर
सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू, प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना, मिलन जैन, सीएम राइज स्कूल के शिक्षक मयंक रघुवंशी, प्रिंसटन कॉलेज के प्राचार्य संजीव रघुवंशी शामिल हुए। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर श्याम साहू ने कहा कि अध्यापकों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि छात्र उनका हमेशा आदर करें। हमें बच्चों को समदृष्टि से देखकर उनका विकास करना है। उच्च शिक्षा संस्थान को एक अच्छे नागरिक का निर्माण करना चाहिए केवल डिग्री प्रदान नहीं करना चाहिए। मन, बुद्धि, शरीर, आत्मा चारों का विकास करना है। हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अनुशासन महाविद्यालय के लिए बहुत आवश्यक है। शिक्षक, विद्यार्थियों को मूल्य निर्माण राष्ट्र प्रेम जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखात्ता है। विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखना और अपना आदर्श स्वयं बनना है। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना एवं अन्य नागरिकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अनिल साहू, जय यादव, राजेश कुशवाहा, बबलू पाल, आनंद सहरिया, विक्रम सोनी, सिद्धार्थ सोमैया सहित कालेज स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहर पंथी ने किया।
महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाएं स्वीकृत करने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button