रायसेन में फिर से बारिश शुरू: 4 -6 दिन बाद फिर बरसे मेघ, दिन भर छाए रहे आसमा पर बादल
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर में में 4-6 दिन बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गया है। गुरुवार 1 सितंबर को आसमान पर सुबह से ही बादल छा गए।इसके बाद उमड़ घुमड़ बादलों ने 20 से 35 मिनट से ज्यादा समय तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। साथ में हवाएं भी चल रही है। आसमान में पूरी तरह घने बादल छा गए हैं। 4 से 6 दिन पहले तक जिले भर में मौसम विभाग ने अति बारिश का अलर्ट जारी किया था, जिसके कारण जिले के कई नदी नाले उफान पर आ गए थे।
कई पुल डूब गए थे और कई लोगों के घरों में पानी भर गया था। उस समय भी इतनी तेज बारिश नहीं हुई थी। अभी शुरू हुई बारिश की गति काफी तेज है। कुछ ही देर में शहर की सड़कों पर पानी ही पानी दिखने लगा। इस बार भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। अति बारिश की चेतावनी नहीं है।
अलसुबह छाई रहती है कोहरे की धुंध…..
मौसम के बदलाव का असर साफ नजर आने लगा है।अलसुबह से पिछले 4- 5 दिनों से शहर कोहरे के घनी चादर ओढ़े नजर आने लगा हैं।हालांकि यह कोहरा ज्यादा देर तक छाया नहीं रहता। धीरे धीरे यह कोहरे की धुंध छंट जाती है।



