खेल

महुआखेड़ा में हुई खेल प्रतियोगिता

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2026 को शासकीय पीएमश्री विद्यालय ग्राम महुआखेड़ा के खिलाड़ियों ने कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़ और रस्साकशी, बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारना है।
सरपंच रघुनंदन श्रीवास्तव ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।
खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना और शारीरिक विकास, मानसिक विकास सेहत को बनाए रखना है।
पीएमश्री प्राचार्य एनएल बरखरे एवं समस्त स्टाफ ने खेल प्रतियोगिता में भागीदारी की ओर छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों ने फिट रहने और नशा मुक्ति की शपथ ली।
ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार ने बताया कि हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। मेजर ध्यानचंद जी हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध है। शासन की मनसा युवाओं, बृद्ध और खिलाड़ियों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य रखने लक्ष्य पूरा हो साथ में खेल को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Back to top button