मध्य प्रदेश

कुशवाहा महासभा जिला अध्यक्ष का बढ़ाया कार्यकाल खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । लव कुश मांगलिक भवन दशरहा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कुशवाहा महासभा की बैठक लवकुश जी की पूजन अर्चन के बाद प्रारंभ की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक भैयालाल द्वारा की गई। बैठक मे जिला भवन निर्माण का लेखा जोखा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह कुशवाह द्वारा प्रस्तुत किया । और आने वाले रक्षाबंधन के दिन जिले में आराध्य देव लवकुश जी की पूजन अपने- अपने घर पर करने और 15 अगस्त के दिन जिला मुख्यालय एवं सभी तहसीलो के मुख्यालय भवन पर ध्वजारोहण कर, एक पेड माँ के नाम जरूर लगाएं जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी वरिष्ठ जन एव सभी तहसीलो के पदाधिकारियों ने समाज उत्थान के लिए विचार रखें तथा सभी की सर्वसम्मति से वर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा का कार्यकाल बढ़ाया गया। कार्यकाल बढ़ाने पर सभी ने खुशी का इजहार करते हुए फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद कुशवाहा, कोमल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, गिरजेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा, संतोष, राजेश, जिला सचिव सीताराम, जिलामंत्री राजेश, कोषाध्यक्ष हरिनारायण, संगठन मंत्री खुशीलाल, लालसिंह, घन्शयाम, अशोक, टीकाराम, महिला अध्यक्ष जंयती कुशवाहा, अंगूरी कुशवाहा, परसूभैया, जिला युवा अध्यक्ष तुलाराम कुशवाहा, लालजीराम, बलराम, भगवत, शिव्याज पूर्व जिलाध्यक्ष नर्वदाप्रसाद, रेवाराम, प्रदीप, राजेश, ओमकार कुशवाहा, कमल कुशवाहा, कन्हैया लाल, जीवन, सोनू, रमेश, खुमान कुशवाहा,, गंगाराम, हनुमत, प्रमोद, राजेन्द्र, हीराबाई, रामभरोसे, विशाल कुशवाहा आदि जिले से समाज बंधु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button