मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता 22 नवंबर से, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने की तैयारियां पूर्ण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के सभी विकास खंडों में आगामी 22 नवंबर मंगलवार से मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने जा रही हैं।इसके बाद जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, फुटबाल मास्टर कोच वीएस बुंदेला ने बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं को लेकर जिला युवक एवं खेल कल्याण विभाग रायसेन ने तैयारियां भी पूरी कर ली है 22 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक मुख्यमंत्री कप के अन्तर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। जिले के सभी सातों विकासखंडों पर और जिला स्तर पर बाद में खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी।मुख्यमंत्री कप में एथलेटिक्स,कबड्ड़ी खो-खो और कुश्ती फुटबाल और बॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित होंगी।जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बताया कि रायसेन जिले के सभी विकासखंडों में मुख्यमंत्री कप 2022 के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सभी ब्लॉक से विजेता चयनित अंडर 18 आयु वर्ग के प्रतिभावान बालक बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।साथ ही रायसेन जिले के चयनित खिलाड़ियों को भोपाल संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित कराया जाएगा।
कब होगीं खेल स्पर्धाएं….
ब्लॉक स्तर पर-22 से 30 नवंबर तक होंगी।
जिला मुख्यालय स्तर पर-22 से 30 नवंबर तक खेल स्पर्धाएं होंगी।
इन खेलों में सहभागिता कर सकेंगे खिलाड़ी….
एथलेटिक्स,कुश्ती कबड्ड़ी फुटबालऔर वालीबॉल खेल प्रतियोगिता में सहभागिता निभा सकेंगे खिलाड़ी।
राज्य स्तर पर चयनित अव्वल दर्जे पर पहुंचने वाले खिलाड़ी को नकद 1 लाख रुपये और दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को रुपये75 हजार और तीसरे स्थान पर मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ी 50 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।



