मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों ने हर घर तिरंगा सफल बनाने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला रिसर्च एसोसिएट सुदीप सहने के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भारत माता की झांकी के साथ तहसीलदार मनीष शुक्ला एवं थाना प्रभारी अनिल यादव ने हरी झंडी दिखाकर भव्य तिरंगा यात्रा को रवाना किया । मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के माध्यम से विकासखंड बड़वारा में किया गया । शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण से रैली प्रारंभ हुई और बड़वारा नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए छात्रओं द्वारा भारत माता की जय एवं हर घर तिरंगा के नारे के साथ ढोल नगाड़ों से यह यात्रा निकाली गई। ब्लॉक कप्तान विकास यादव ने बताया कि यह यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना और तिरंगे के प्रति सम्मान और हमारे अमर शहीदों को याद करने के लिए इस यात्रा को निकाला गया है। वही भव्य तिरंगा यात्रा का स्वागत ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने पुष्प वर्षा से किया । कार्यक्रम के अंत में गायक आशीष कुमार सोनी ने देशभक्ति गीत से समा बाधा और युवाओं को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया वही राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के साथ तहसीलदार मनीष शुक्ला, थाना प्रभारी अनिल यादव, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य जुगलकिशोर चौरसिया, शारदा मॉडल हाई स्कूल के प्राचार्य सतीश द्विवेदी, धीरेंद्र बहादुर सिंह, खेमचंद यादव,जनपद सदस्य विनय नागवंशी, राजेश चौधरी, मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र विकास यादव, शिवम बुनकर, आनंद गुप्ता, आनंद बर्मन, प्रियंका रजक, चंदन गुप्ता, सुमित कोरी, शिवम कलर, युनेश सोनी, आकाश मौर्य, प्रीति साहू, पूजा सिंह, दिपाशा गोस्वामी, आकास कुमार, रामकरण भूमिया, आशीष उपाध्याय, सुनील केवट, उमेश गड़ारी, अंजना रजक,अंकिता असाटी अन्य थाना स्टाफ सहित सभी ने सहयोग किया। कार्यक्रम का आभार प्रकट करते हुए कोर टीम हेड आनंद गुप्ता, आनद बर्मन, शिवम बुनकर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।



