विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन कावड़ यात्रियों को आशीर्वाद देकर किया विदा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी नगर में विशाल कावड़ यात्रा का किया गया आयोजन कावड़ यात्रियों को आशीर्वाद देकर किया विदा रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी में कावड़ियों द्वारा देवरी थाना प्रांगण में एकत्रित होकर भोलेनाथ के जय कारे लगाते हुए सैकड़ों की तादात में देवरी नगर के मुख्य मार्गों एवं चौराहा से होते हुए मां नर्मदा के पावन घाट ग्राम टीमरावन से पवित्र जल लाकर देवरी नगर के प्राचीन राम मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ा कर विश्व शांति की प्रार्थना क्षेत्र और नगर के वरिष्ठ और युवाओं द्वारा की गई साथ ही नगर के विभिन्न चौराहों पर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इसी के चलते देवरी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कार्यकर्ता राधेलाल वकील देवी नगर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, पत्रकार वकील पठान, ऋषभ कुमार जैन, प्रिंस जैन पार्षद प्रतिनिधि अशोक मामा, पार्षद लखनलाल कहार, पत्रकार कमल राणा, पत्रकार नीरज श्रीवास्तव और दर्जनों समाजसेवी व कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम की सीमा के बाहर तक कावड़ यात्रा में पैदल चलकर सभी कावड़ यात्रियों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया।



