मध्य प्रदेश

युवा अधिवक्ता एवं अधिवक्ता की माता के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । न्यायालय बेगमगंज के युवा अधिवक्ता शैलेश गोस्वामी के युवावस्था में ही बीमारी के चलते निधन हो गया वही युवा अधिवक्ता वीरेंद्र पठ्या की माता श्रीमती विद्या देवी का देवलोक गमन हो जाने से शोक छा गया सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निज ग्राम ग्राम खैरी रतनहारी से गांव के ही श्मशान घाट ले जाई गई जहां उनके बड़े पुत्र महेंद्र पठ्या ने अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी कराई।
दोनों ही शोक संतत्प परिवारों को गहन शोक सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति के लिए जहां अभिभाषक संघ ने 2 मिनट का मौन रखा और न्यायालय कार्य से विरत रहे वही अनेकों सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हिंदू उत्सव समिति, हिंदू युवा सेवादल, अभिभाषक संघ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button