मध्य प्रदेश

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा यात्रा में विधायक हुए शामिल

बजरंग चौराहे पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन ने किया स्वागत
भारत माता की जय वंदे मातरम से गुंजायमान हुआ

सिलवानी । आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह के नेतृत्व में एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा रायसेन द्वारा बुधवार को सिलवानी तहसील के कस्बा बम्होरी, साईंखेड़ा, सिलवानी, सियरमऊ, सुल्तानगंज, बेगमगंज के नगर में बड़ी संख्या में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़ी संख्या में बुुधवार को विधायक ज्येष्ठ पुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नागर द्वारा विधानसभा स्तर पर तिरंगा बाइक रैलियां निकाली गई।
तिरंगा वाहन रैली में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी 75 सेे अधिक मोटरसाइकिलों पर राष्ट्रध्वज लेेकर बम्होरी, साईंखेड़ा, सिलवानी, सियरमऊ, सुल्तानगंज, बेगमगंज के विभिन्न मार्गों से निकले। यहां पर तिरंगा वाहन रैली का जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया और भारत माता की जय व वंदे मातरम से नगर गूंजायमान हो उठा। हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
विधायक रामपाल सिंह उनके जेष्ठ पुत्र दुर्गेश प्रतापसिंह और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर की उपस्थिति सिलवानी विधानसभा के कस्बा बम्होरी से तिरंगा बाइक रैली प्रारंभ हुई। तिरंगा यात्रा सर्वप्रथम साईंखेड़ा पहुंची जहां पर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने तिरंगा वाहन रैली का अभूतपूर्व स्वागत किया । इसके तत्पश्चात तिरंगा यात्रा सिलवानी नगर के बजरंग चौराहा पहुंची जहां पर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन एवं सिलवानी मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला विभोर कांत जैन द्वारा स्वागत किया गया। वाहन रैली सियरमऊ पहुंची जहां पर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया कुछ ही क्षण बाद वाहन रैली सुल्तानगंज पहुंची जहां पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। इसके तत्पश्चात वाहन रैली बेगमगंज के लिए रवाना हुई जहां पर नगर बेगमगंज के लोहामिल तिगड्ढा पर रैली का स्वागत किया और वाहन रैली के साथ वह दशहरा मैदान स्थित मांगलिक भवन पहुंचे। जहां पर समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 सेे 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने व अन्य साथियों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। तिरंगा वाहन रैली में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और समापन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button