मध्य प्रदेश

रक्तदान सेवा शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान 

रक्त दान महादान, मानव जीवन की सेवा महान
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर जिले के  सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल में रविवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सत्य साई सेवा संगठन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।
इस शिविर के आयोजन में सिहोरा क्षेत्र के  जिला अध्यक्ष डाक्टर आर के मिश्रा के निर्देशन एवं  स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जीवन दान के लिए अपना रक्तदान किया । रक्तदान शिविर के आयोजन में 29 यूनिट रक्तदान युवाओं ने किया । सभी रक्तदान करने वाले युवाओं को संस्था ने प्रमाण पत्र प्रदान किये । वही युवा वर्ग के शुभम दहायत, विकाश शर्मा, राहुल सोनी, शेन्की जैन, रुचि ताम्रकार, शिवानी के साथ रेडक्रास जबलपुर की विक्टोरिया स्वास्थ्य विभाग टीम सतीश बर्मन, सिहोरा लेब राजेन्द्र गुप्ता, सागर मेहरा, शाहरुख खाँन, सहित साई सत्य सेवा संगठन के सदस्य एवं प्रभारी एवं डाक्टर कार्यकर्ता मौजूद रहे । संस्था के द्वारा लगातार बढ़ती रक्त को लेकर नियंत्रर कार्य किये जा रहे हैं हैं ताकी रक्त की जरूरत पड़ने पर उप्लब्ध हो सके ।

Related Articles

Back to top button