राष्ट्रीय सोच के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहे – प्रवीण सेन
एकता ही समाज की शक्ति
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । मध्यप्रदेश उत्तर की सीमा से लगे हुये धाम चित्रकोट में रविवार को दोपहर 12 बजे से नंद वंशी सविता समाज के द्वारा एक महासभा का आयोजन चित्रकूट उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया । इस आयोजन में नंद वंशी, सेन, सविता श्रीवास, समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रवीण सेन परमात्मा प्रदेश अध्यक्ष सेन मच के उद्बोधन में कहा कि समाज विकास पर नहीं बल्कि म प्र में सेन समाज में संगठन दुकानो की तरह खोले जा रहे हैं लेकिन कोई भी प्रादेशिक अथवा राष्ट्रीय सोच के साथ नही चल रहा। साथ ही किसी ने आज तक एक एजेण्डा तय नही किया । प्रदेश अथवा राष्ट्र मे करना क्या जिसको जो समझ मे आता है वह कर रहा है।
परमात्मा ने कहा कि हमे एक राष्ट्रीय सोच के साथ राष्ट्रीय आन्दोलन का निर्माण करना होगा, अगर सम्पूर्ण राष्ट्र मे कर्पूरी ठाकुर के मार्गदर्शक्ग के रास्ते पर चलने से ही समाज की एकता और अखंडता की पहल लागू करने की कोशिश करनी होगी । इस माग को लेकर एक आन्दोलन समिति बनाकर संघर्ष किया जाय तो न सिर्फ सम्पूर्ण राष्ट्र के सेन समाज को एक बैनर लाया जा सकता है बल्कि अति पिछड़ा वर्ग भी हमारे साथ कंधे से गधा मिलाकर चलने को तैयार होगा ।
रामचंद्र प्रधान एम एल सी उ प्र ने कहा कि सेन समाज का एक कैडर होना चाहिए जिसे प्रत्येक जिले के कम से कम 10 लोगो को तैयार करे तो कैडर मे इतनी ताकत होती है कि वो दस लोग एक हजार लोगो को तैयार कर लेगे। श्री प्रधान ने कहा कि हमे अपनी माता पिता का सदैव ऋणी होना चाहिए कि अल्प शिक्षित होकर विषम परिस्थितियों मे भी इस योग्य बनाया कि आज हम सबके सामने ऊचा करके खडे है । पूर्व बीएसपी विधानसभा प्रत्याशी गौरव नंद ने कहा कि शिक्षा और संस्कार को हमे हमने संघर्ष का हथियार बनाना चाहिए, वर्तमान परिवेश मे जिनके पास ये शस्त्र है वो कभी पराजित नही होता।
प्रदेश उपाध्यक्ष म प्र जगदीश सेन ने कहा कि हमे प्रदेशों की खाई को दूर कर विकास की नई इबारत लिखनी होगी। नंद वंशी सविता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव भजन सविता ने कहा कि यह संगठन समाज के मजलूम और बेसहारा लोगो का सहारा बनेगा, उन्होंने कहा कि अब समाज के साथ किसी भी प्रकार की जुल्म और ज्यादती बर्दाश्त नही की जायेगी।
इस अवसर पर सफल आयोजन हेतु देवी प्रसाद सविता ,राजाराम सविता का आभार प्रदर्शन करते हुए सम्मानित किया गया ।



