मध्य प्रदेश
रवीश श्रीवास्तव सिलवानी, संघमित्रा बौद्ध गैरतगंज एसडीएम नियुक्त

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । कलेक्टर अरविन्द दुबे ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से पूर्व के कार्य विभाजन आदेशो में आंशिक संशोधन करते हुये राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया गया।
कार्यालय कलेक्टर रायसेन के आदेश दिनांक 2 सितंबर में संघमित्रा बौद्ध डिप्टी कलेक्टर रायसेन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी / अनुविभागीय अधिकारी गैरतगंज, एवं रवीश श्रीवास्तव अनुविभागीय दण्डाधिकारी / अनुविभागीय अधिकारी गैरतगंज, को अनुविभागीय दण्डाधिकारी / अनुविभागीय अधिकारी सिलवानी नियुक्त किया गया है।




