फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा अल्प प्रवास पर जाते समय रुके कस्वा बम्होरी
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । शुक्रवार को फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा एवं पुर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल हिरनपुर वाले अपने गृह निवास गाडरवारा जिला नरसिंहपुर जाते समय कस्वा बम्होरी स्थित कृष्णा ट्रेडर्स पर स्वल्पाहार हेतु रुके, जहां बम्होरी कुंडाली के युवाओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और सांथ फोटो खिंचवाई । फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा के पहली बार बम्होरी क्षेत्र में आगमन की खबर लगने पर उनके चाहने वालो की भीड़ उमड़ने लगी लेकिन अल्प समय के कारण उनको शीघ् प्रस्थान करना पड़ा। इस अल्प समय के दौरान उन्होंने कहा अभी समय अभाव के कारण अपने दर्शकों से नही मिल पा रहा हूँ इसके लिए क्षमा चाहता हूं । लेकिन इतने कम समय मे जो प्यार मुझे मिला उसको भूल नही पाऊंगा । इस दौरान क्षेत्र से फ़िल्म अभिनेता आशुतोष के स्वागत में बम्होरी से टीकम पटेल, कुंडाली से कल्याण सिंह लोधी, लक्ष्मण लोधी, कृष्णकुमार पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, मिथुन लोधी, मनोज पटेल, नरेंद्र सिंह लोधी, हरि सिंह लोधी, देवेंद्र पटेल, राजकुमार लोधी, लचक्षु मालवीय सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।



