मध्य प्रदेशराजनीति

राजकुमार सिंह धनोरा ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया आरोपों का जवाब

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल्द पुल पुल पुलिया बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगारचौरी पुल, बांसा खारमऊ पुल, ताजपुर पुलिया, बिशनपुर घोघरी के बीच बन रहे पुल पुलिया जल्द बनाने की मांग को लेकर जैसीनगर नायब तहसीलदार सुशील खरे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि संबधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्यों को अधूरा छोड़ दिया है जिसके कारण बरसात में उन ग्रामों का संपर्क कट गया है सबसे ज्यादा परेशानी बासा- खारमऊ के लोगों को हो रही है आवागमन बाधित हो रहा है अगर कोई बीमार पड़ जाए तो वह कहां जाए ।
ज्ञापन के दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नेता राजकुमार सिंह धनोरा भी मौजूद थे । उन्होंने मीडिया से बातचीत कहा कि पुल पुलियों के निर्माण कार्य एवं रोड़ों के निर्माण कार्य में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के परिजन ठेकेदारी कर रहे हैं, आप जाकर देख सकते हैं कि वह पूरे कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहे हैं
सागर जिले के अधिकारी कर्मचारियों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कोई एक्शन ले सकें।
उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर एक अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जैसीनगर शासकीय महाविद्यालय जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है वह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के परिसर में खुला है जिसका प्रत्येक माह 1 लाख 20 रुपये किराया उनके परिजनो को मिलता है जिसके कारण जैसीनगर शासकीय कालेज का निर्माण कार्य चालू नहीं हो पा रहा है एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रही है कालेज परिसर में एक भी साईन बोर्ड तक नहीं लगा है न ही जैसीनगर के अंदर एक बोर्ड लगा है जिससे जैसीनगर शासकीय महाविद्यालय का प्रचार-प्रसार हो सके! राजकुमार धनोरा ने कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे ।
जब राजकुमार धनोरा के द्वारा कॉलेज के संबंध में लगाए गए आरोपो के विषय में जैसीनगर शासकीय कालेज के प्रभारी डॉ अमितेश सोनी से पूछा तो उन्होंने कहा कि जैसीनगर शासकीय महाविद्यालय को खुले 1 वर्ष हो गया है यह बात सही है कि यह परिसर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के परिजनों का है लेकिन जैसीनगर शासकीय महाविद्यालय को अभी तक डीडीओ पावर नहीं मिल पाए हैं यह बता पाना मुश्किल होगा कि जैसीनगर शासकीय कॉलेज की बिल्डिंग कितने रुपए में किराए पर लिए हुए हैं इसकी जानकारी आपको शासकीय अग्रणी महाविद्यालय से ही मिल पाएगी । शासकीय महाविद्यालय जैसीनगर के वित्तीय संबंधी समस्त कार्य सागर अग्रणी महाविद्यालय से ही होते हैं!
वही जब मीडिया ने राजकुमार सिंह धनोरा के लगाए गए आरोपों के संबंध में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत से बात की तो उनका कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से जैसीनगर में शासकीय कॉलेज खुला है उन्होंने छात्र छात्राओं को इस को ध्यान में रखते हुए अपनी कॉलेज बंद कर दी अब शासकीय कॉलेज रोड पर तो लगेगा नहीं उसके लिए बिल्डिंग चाहिए अपना कॉलेज बंद कर बिल्डिंग उपलब्ध करा दी अगर किसी को भी दिक्कत है तो वह अपनी जगह दे दे, बिल्डिंग वहां स्थानांतरण कर दी जाएगी, और क्षेत्र में जो भी अधूरे पुल पुलिया पड़े हैं अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं डांट फटकार भी लगाई गई है 18 महीने का संबधित ठेकेदार का पीरियड है लेकिन जल्द कार्य हो इसके भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button