मध्य प्रदेश

रात मे तेज उमस के चलते विद्युत की लोड सेटिंग, कटौती से तिलमिलाये लोग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 1 सितंबर की शाम और रात में लोड सेटिंग के नाम पर की गई घंटो विद्युत कटौती के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि कम वर्षा के चलते बरसात में पानी नहीं गिरने के कारण पिछले एक पखवाड़े से तेज गर्मी पड़ने से उमस का माहौल देखा जा रहा है ऐसे में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अघोषित रूप से की जाने वाली लोड सेटिंग कटौती कहर बनकर टूटी है लोग लंबी विद्युत कटौती, रात्रि में तेज उमस और मच्छरों की भरमार के कारण सुख की नींद नहीं सो पाए परिणाम स्वरूप उपभोक्ता काफी असंतोष एवं रोष से भरे देखे गए सबसे ज्यादा तकलीफ मरीजों एवं बच्चों को हुई जो रात्रि में, पंखा कूलर नहीं चलने के कारण सारी रात जागते हुए रहे उपभोक्ताओं ने हमारे संवाददाता को बताया है कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की गई लोड सेटिंग कटौती तत्काल बंद की जाए क्योंकि इस समय वर्षा नहीं होने के कारण तेज गर्मी के चलती उमस का वातावरण बना हुआ है और ऐसे में मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, संबंधित अधिकारी इस ओर तत्काल ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button