मध्य प्रदेश

श्री कृष्ण अवतरण दिवस पर निकलेगा चल समारोह, बैठक संपन्न

सिलवानी । यादव समाज सिलवानी द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी वड़े हर्ष उलास के साथ मनाए जाने को लेकर शनिवार को काठिया मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई जिसमे श्री कृष्ण अवतरण दिवस को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार दिनांक 8 अगस्त शुक्रवार को समय 2 बजे से चल समारोह श्री काठिया मंदिर सिलवानी से प्रारंभ कर होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर श्री राम मंदिर जमुनियपुरा में चल समारोह पहुंचेगा ।
आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओ से आग्रह किया हैं कि सभी सादर आमंत्रित है, भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य बनाने हेतु सभी धर्म प्रेमी बंधु आवश्यक रूप से सम्मिलित हो।

Related Articles

Back to top button