ज्वेलर्स की दुकान के ताला तोड़कर चोरी

सिलवानी। सिलवानी थाना अंतर्गत जैथारी चौकी के ग्राम प्रतापगढ़ में एक ज्वेलर्स की दुकान के ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के आभूषण ले उड़े।
फरियादी रमेश कुमार सोनी पिता बाबूलाल सोनी उम्र 68 साल निवासी सोनी मोहल्ला देवरी ने थाना बताया कि मेरी ग्राम प्रतापगढ़ में राजेश राय के मकान में किराये से दुकान लेकर अमित ज्वेलर्स नाम से सोने चाँदी की दुकान है। करीब 4/5 दिन से मेरी दुकान बन्द थी। कल शाम तक मेरी दुकान के ताले व शटर ठीक से बन्द थे। दिनांक 18 जनवरी 25 की सुबह करीब 5.30 बजे राजेश राय ने मोबाइल पर मुझे बताया कि मेरी दुकान की शटर के कुन्दे कटे हुए है। मैं प्रतापगढ़ अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान की शटर के दोनों तरफ के कुदे गैस कटर से कटे हुए थे और शटर थोडा उपर था। मैने शटर उठाकर देखा तो दुकान के अन्दर रखे कांच व लकड़ी के शोकेश खुले उल्टे पड़े थे और दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। मैंने दुकान के अन्दर जा कर देखा तो दुकान में रखी चांदी के नये पुराने जेवरात दुकान में नहीं मिले। कोई अज्ञात चोर आज रात मेरी ज्वेलर्स की दुकान के शटर के कुंदे गैस कटर से काटकर दुकान के अन्दर घुसकर चांदी के नये पुराने जेवरात 6 जोडी पायले, 2 जोड बतासे, 4 जोड फूल चूडी, 3 नग करधनी, 1 हाय की चैन, 5 नग चैन, 5 नग मंगलसूत्र व चांदी के अन्य जेवर, सामान व साथ में रखे मेरे आधारकार्ड, वोटरकार्ड की फोटोकापी चुरा ले गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



