राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर किया कार्यक्रम आयोजित, वक्ताओं ने नागरिकों को जागरुक रहने के बताए उपाय
सिलवानी। शनिवार को जनपद पंचायत के सभागार में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया कि मप्र शासन के द्वारा नागरिकों को जागरुक किए जाने को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नागरिकों को जागरुक किए जाने का कार्य किया जा रहा है। नागरिक अपने अधिकारों को पहचाने व अपने हक के लिए आवाज बुलंद करें। वक्ताओं ने बताया कि उपभोक्ता अधिकारों के लिए देश में विभिन्न कानून बनाए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करना व कानूनो की जानकारी देना है। उपभोक्ता सरंक्षण कानून करीब साढ़े 3 दशक पुराना हो चुका था, जिसमें समय के साथ बदलावो की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस कारण ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोकने व उपभेक्ता अधिकारों को ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 लागू किया। उपभोक्ता सरंक्षण कानून में स्पष्ट उल्लेख है कि प्रत्येक वह व्यक्ति उपभोक्ता है, जिसने किसी वस्तु व सेवा के क्रय के बदले धन भुगतान किया है या भुगतान करने का आश्वासन दिया है।



