मध्य प्रदेश

करणी सेना ने आमसभा में लोगो को 8 जनवरी के आंदोलन के लिए किया आमंत्रित

8 जनवरी भोपाल में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत 21 सूत्री मांगो को लेकर करेंगे जंगी प्रदर्शन
सिलवानी । प्रदेश में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले आर्थिक आधार पर आरक्षण देने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना ने शनिवार को सिलवानी में एक सभा का आयोजन कर आंदोलन के लिए समर्थन जुटाया और सर्व समाज के लोगों को 8 जनवरी में करणी सेना के जन आंदोलन में शामिल होने जम्बूरी मैदान भोपाल के लिए आमंत्रित किया । नगर के बजरंग चौराहा पर आमसभा को संबोधित करते हुए करणी सेना के ठाकुर शैलेंद्र सिंह झाला ने कहा की करणी सेना परिवार किसी भी धर्म, जाति या समाज के विरोध में नहीं है यह केवल उनके पक्ष में हैं जो वास्तविकता में गरीब है एवं सरकार की वास्तविकता योजनाओं से वंचित है।
वही सभा के दौरान सभी करणी सैनिकों और राजपूत सरदारो ने निर्णय लिया है कि वह अपने अपने व्यक्तिगत साधनों से जम्बूरी मैदान भोपाल पहुंचेंगे, जहां संगठन के निर्देश पर मांगों के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन किया करेंगे। इस दौरान जयपालसिंह ठाकुर, देशराजसिंह तोमर, महेंद्रसिंह राजपूत, ठाकुर सचिनसिंह राजपूत बरेली, ठाकुर राजकुमार सिंह राजपूत उदयपुरा, सुखबीर सिंह वीरपुर, फौजी राजेंद्र सिंह ठाकुर, विपिन तोमर, प्रताप सिंह ठाकुर बेगमगंज, गोविंद सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह ठाकुर परसौरा, सत्येंद्र सिंह ठाकुर, मन्नू राजपूत, धर्मेन्द्र रघुवंशी, मन्नू राजपूत, शिवराजसिंह राजपूत, आदित्य, रामशरण, प्रियांशसिंह राजपूत, दीपक सोनी, नारायण यादव, महेंद्र रघुवंशी, जयबाबू जैन, आशीष सिंघई, रिंकू श्रीवास्तव, रितिक सिंह राजपूत, नीतेश वैधराज, सत्यम राजपूत, महेंद्र राजपूत राजेश राजपूत नरेश राजपूत, अनिल राजपूत, सौरभ रघुवंशी आदि बड़ी संख्या में करणी सैनिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त प्रियांश सिंह राजपूत ने किया।

Related Articles

Back to top button