राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना बाले ब्यान पर पर भडके गृह मंत्री मिश्रा
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल। कांग्रेस और विवादों का चोली दामन का साथ है। जहां कांग्रेस चलती है वहां विवाद भी आ ही जाते है। ऐसा ही कुछ इन दिनों चल रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ हो रहा है। पूर्व में भी काफी विवाद इस यात्रा को लेकर सामने आ चुके है। हाल ही में एक नया बखेड़ा पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के बयान को लेकर खड़ा हो गया है। जिसके बाद भाजपा ने भी उंगली उठा रही है। खड़ाऊ बाले बयान पर कांग्रेस पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब हो कि मुरादाबाद में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के खड़ाऊं बाले बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला किया है। सलान खुर्शीद ने कहा था कि भगवान राम की खड़ाऊँ आ गई है तो, अब भगवान भी आ ही जाएगें।
सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी कि तुलना भगवान राम से करने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने कहा कि ‘नर कि तुलना नारायण से करना कोई भी उचित नहीं मानेगा चाटुकारिता की पराकाष्ठा है। लेकिन इससे आप दूसरों को आहत कर रहे हैं। कहां दस जनपथ में रहने वाले राहुल जी और कहां अपने पिता के आदेश पर चौदह वर्ष तक वन वन घूमने वाले वनवासी राम जो मर्यादा पुरूषोत्तम हो गए। कहां उन्होने भालुओं और वानरों की सेना लेकर राष्ट्र का वंदन किया और लंका को नेस्तनाबूत किया और कहां सरहद पर हमारे जवानों के लिए अपमान की भाषा बोलने वालों की आप नारायण से तुलना कर रहे हो। ये जवानों की भी भावनाओं को आहत करने वाला है। नर की नारायण से तुलना मैं अच्छा नहीं मानता।’ गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता हिंदुओं की आस्था को आहत करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। एक नेता राशिद अल्वी को राम का नाम लेने वाले राक्षस दिखाई देते थे वो अब सलमान खुर्शीद हिंदुत्व की तुलना बोको हरम व आईएसआईएस जैसा आतंकी संगठन से करते है। अब उन्हें राहुल गांधी में भगवान राम दिख रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था पर चोट करने का परिणाम भी कांग्रेस भुगत रही है लेकिन आश्चर्य है कि फिर भी वो सुधर नही रही है। भगवान राम के अपमान का जवाब इस बार फिर देश की जनता कांग्रेस को ऐसा देगी कि वह अपमान कि भाषा भूल जाएगी।



